ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में मानसून की दस्तक, मूसलाधार बारिश से शहर जलमग्न ....

- कई निचले इलाकों में भरा पानी, तापमान में आई गिरावट  

 खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

कपूरथला में शुक्रवार दोपहर बाद मानसून ने जोरदार दस्तक दे दी है। करीब आधे घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश से शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों में पानी जमा हो गया, जिससे आवागमन प्रभावित है। वहीं बाजारों और मुख्य मार्गों पर भी जलभराव देखने को मिला। अचानक हुई तेज बारिश के चलते लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी।                             

हालाँकि इस बारिश से तापमान में गिरावट आई है। लेकिन शहर के कुछ पॉश एरिओ में भी जलभराव से लोगो का आना जाना भी रुक गया है। कई क्षेत्रों में मकानों की छतो से पानी टपकने लगा है। समाचार लिखे जाने तक मूसलाधार बारिश जारी है। 

इस बारिश से शहर के जामा मस्जिद कॉम्प्लेक्स मार्केट, श्री सत्यनारायण मंदिर बाजार, कोटु चौक, ठंडी सड़क, माल रोड और कचहरी चौक के आसपास के अलावा कई पाँश इलाको मॉडल टाउन उसके आसपास की कॉलोनी में पानी भर गया है। 

वहीँ बीते कई दिनों से लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत मिली है। बारिश के बाद तापमान में करीब 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी जिले में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। 

No comments