कपूरथला जिला प्रशासन में बड़ा फेरबदल, DC ने 11 कर्मचारियों के किए तबादले .....
- जनहित और प्रशासनिक आवश्यकताओं को देखते हुए जारी आदेश, कई SDM कार्यालयों में बदले गए रीडर
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
जिला प्रशासन कपूरथला में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। डिप्टी कमिश्नर आकाश बंसल ने विभिन्न सब-डिवीजन कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। यह तबादले प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने तथा जनहित को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। तबादला सूची में सीनियर सहायक, जूनियर सहायक और क्लर्क समेत विभिन्न श्रेणी के कर्मचारी शामिल हैं।
डीसी आकाश बंसल द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, एसडीएम कपूरथला कार्यालय में रीडर के पद पर तैनात कुलजीत सिंह का तबादला कर उन्हें एसडीएम सुलतानपुर लोधी कार्यालय में नियुक्त किया गया है। वहीं, एसडीएम सुलतानपुर लोधी कार्यालय में रीडर के रूप में कार्यरत रणजीत सिंह को स्थानांतरित कर एसडीएम कपूरथला कार्यालय में तैनात किया गया है।
इसके अलावा, एसडीएम फगवाड़ा कार्यालय में तैनात पवनदीप सिंह को एसडीएम सुलतानपुर लोधी का नया रीडर नियुक्त किया गया है।
जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेशों के अनुसार, सभी संबंधित कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए कार्यस्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि यह तबादले कार्यालयी कार्यों में बेहतर समन्वय, सुचारु व्यवस्था और आम जनता को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किए गए हैं।



.jpg)







.jpeg)














No comments