Transfers-- पंजाब में 71 नायब तहसीलदारों के तबादले, पढ़े लिस्ट ...??
- कपूरथला के नायब तहसीलदार सुनील को तलवंडी चौधरियां और राजीव खोसला को कपूरथला में किया तैनात
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब सरकार ने राजस्व विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 71 नायब तहसीलदारों के तबादले और खाली पदों पर नई नियुक्तियां की हैं। इस संबंध में अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व) अनुराग वर्मा द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।
जारी आदेशों के अनुसार प्रबंधकीय स्तर पर किए गए इस फेरबदल के तहत लंबे समय से पोस्टिंग का इंतजार कर रहे कई अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सरकार का उद्देश्य राजस्व प्रशासन को और अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाना बताया जा रहा है।
तबादला सूची के अनुसार मानसा जिले के बरेटा में तैनात नायब तहसीलदार राजीव खोसला को कपूरथला में नियुक्त किया गया है। वहीं कपूरथला में कार्यरत नायब तहसीलदार सुनील प्रभाकर का तबादला कर उन्हें तलवंडी चौधरियां में तैनात किया गया है।
इसके अलावा होशियारपुर जिले के टांडा में तैनात अमरजीत सिंह को पठानकोट में खाली पड़े पद पर नियुक्त किया गया है।
राजस्व विभाग में किए गए इस व्यापक फेरबदल को प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने और विभिन्न क्षेत्रों में अधिकारियों की आवश्यकता को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
- लिस्ट में देखे कौन से अधिकारी को कहां किया ट्रांसफर ...

.jpeg)

.jpg)







.jpeg)











No comments