कपूरथला में RTO की बड़ी कार्यवाही ....
- चेकिंग ड्राइव में 5 ओवरलोड ट्रकों के चालान काटे
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
पंजाब सरकार के रोड सेफ्टी नियमों और भारी वाहनों संबंधी निर्देशों को सख्ती से लागू करने के तहत रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर (RTO) हरकरम सिंह की अगुवाई में सुभानपुर-नडाला रोड पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5 ट्रकों के चालान काटे गए।
जानकारी के अनुसार, चेकिंग ड्राइव के दौरान ट्रकों, टिपरों और अन्य भारी वाहनों की गहन जांच की गई। जांच में 5 ट्रक निर्धारित क्षमता से अधिक ओवरलोड पाए गए। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित वाहनों के मौके पर ही चालान किए गए तथा सरकारी नियमों के अनुसार जुर्माना वसूल किया गया।
इस अवसर पर RTO हरकरम सिंह ने ट्रांसपोर्टरों और वाहन चालकों से निर्धारित लोड सीमा का सख्ती से पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ओवरलोड वाहन सड़कों को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ाते हैं, जिससे आम लोगों की सुरक्षा प्रभावित होती है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि परिवहन विभाग ने ओवरलोडिंग के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' नीति अपनाई हुई है और जिले भर में ऐसे विशेष चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेंगे। विभाग द्वारा नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



.jpg)







.jpeg)














No comments