ब्रेकिंग न्यूज़

OGKSI समर कराटे प्रशिक्षण शिविर संपन्न ....

- "अनुशासन आज, सफलता कल" का दिया संदेश, अगले बेल्ट स्तर के लिए विद्यार्थीओ का किया चयन 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला       

ओकिनावा गोजू र्यू कराटे-डो सांचिन इंटरनेशनल (OGKSI) द्वारा 17वां समर कराटे प्रशिक्षण शिविर 14 जून तक गुरु अमर दास पब्लिक स्कूल, ऊचा कपूरथला में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस विशेष प्रशिक्षण शिविर में लगभग 50 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा कराटे की विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त किया। शिविर का उद्देश्य बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना, शारीरिक फिटनेस एवं मानसिक दृढ़ता का विकास करना था।

शिविर का संचालन एशियन गोल्ड मेडलिस्ट एवं अंतरराष्ट्रीय कोच एवं एग्जामिनर कैन्जो गुरप्रीत रोज़ी सेठी के मार्गदर्शन में किया गया। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को कराटे की बुनियादी एवं उन्नत तकनीकों के साथ-साथ आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण गुर भी सिखाए गए।

इस दौरान कराटे बेल्ट परीक्षा का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागी विद्यार्थियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। सफल विद्यार्थियों को उनकी योग्यता के अनुसार अगले बेल्ट स्तर के लिए चयनित किया गया।

समापन समारोह में गुरु अमर दास ग्रुप ऑफ स्कूल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. जतिन्दरपाल सिंह रंधावा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में साक्षी चोपड़ा (प्रिंसिपल, गुरु अमर दास पब्लिक स्कूल) विशेष उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त अनुप खरबंदा (डायरेक्टर, मैजो स्पोर्ट्स), निवा कुमारी (प्रोप्राइटर, ओरिक हर्बल) तथा सतविंदर पाल मंचन्दा (प्रोप्राइटर, कर्नाटक कैफे) ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में बच्चों को खेलों के प्रति समर्पित रहने, अनुशासन का पालन करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ओजीकेएसआई द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। 

अंत में ओजीकेएसआई कोच सेंसेई नैना ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर बच्चों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का विकास करते हैं तथा उन्हें जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करते हैं। "अनुशासन आज, सफलता कल" के संदेश के साथ 17वां समर कराटे प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।  

No comments