कपूरथला-- बस में कथित ड्रग्स सेवन का वायरल वीडियो मामला ....
- 3 युवक गिरफ्तार, FIR दर्ज, महिला की नहीं हुई पहचान -- DSP
- ‘ड्रग्स के खिलाफ जंग’ के अभियान के दावों पर उठे सवाल ??
कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी से जुड़ा ड्रग्स लेते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसने इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया है। वायरल वीडियो में एक महिला और तीन युवक एक बस के अंदर बैठे कथित तौर पर नशा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस घटना ने पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की प्रभावशीलता पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
वहीँ वायरल वीडियो सामने आने के बाद सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपिओ के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी सुल्तानपुर लोधी धीरेंद्र वर्मा के अनुसार वीडियो के आधार पर पुलिस ने तीन युवकों की पहचान कर उन्हें हिरासत में भी ले लिया है। हालांकि वीडियो में दिखाई दे रही नशा कर रही महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
पुलिस द्वारा दर्ज मामले में जुगराज सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी मखू, रंगा सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी गांव चूहड़पुर थाना कबीरपुर तथा मुश्ताक पुत्र रमजान मोहम्मद निवासी बिलगा को नामजद कर गिरफ्तार किया गया है।
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों में चर्चा शुरू हो गई है कि यदि सार्वजनिक स्थानों, खासकर पैसेंजर बसों के अंदर इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं, तो नशे को खत्म करने के लिए किए जा रहे बड़े-बड़े दावे जमीन पर कितने प्रभावी साबित हो रहे हैं। बुद्धिजीवियों का मानना है कि ड्रग्स के खिलाफ अभियान और नारों के साथ-साथ जमीनी स्तर पर सख्त कार्रवाई और प्रभावी निगरानी की भी आवश्यकता है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और डीएसपी ने कहा कि वीडियो में दिखाई देने वाली महिला की पहचान होने के बाद उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



.jpg)







.jpeg)














No comments