ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में एक टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग ....

- लाखों का सामान जलकर राख, डेढ़ घंटे से फायर ब्रिगेड का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

कपूरथला के अमृतसर रोड स्थित एक टेंट हाउस के गोदाम में शनिवार सुबह अचानक भीषण आग लगने की खबर है। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। आग की इस घटना में गोदाम में रखा टेंट हाउस का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

फायर ब्रिगेड विभाग के अनुसार शनिवार को सुबह 10:35 पर अमृतसर रोड पर एक गली में स्थित मनदीप टेंट हाउस के गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही फायर अधिकारी गुरप्रीत सिंह के नेतृत्व में 9 सदस्यीय टीम दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया।

बताया जा रहा है कि गोदाम में लाखों रुपए का टेंट हाउस का समान, सजावटी सामग्री और अन्य सामान बड़ी मात्रा में रखा हुआ था, जो आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गया। समाचार लिखे जाने तक दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे हुए थे। और चार दमकल विभाग की गाड़ियां उपयोग में लाई जा चुकी है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद फायर ब्रिगेड और संबंधित विभाग आग लगने के कारणों की जांच करेंगे। 

No comments