कपूरथला जिले में 75% मतदाताओं को मिले गणना फॉर्म ....
- घर-घर अभियान के तहत 4,60,536 गणना फॉर्म वितरित किए
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
भारत चुनाव आयोग के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए जिले के बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के तहत चल रहे घर-घर अभियान के तीसरे दिन 4,60,536 गणना फॉर्म वितरित कर दिए हैं, जो कुल मतदाताओं का लगभग 75 प्रतिशत है।
डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश बांसल ने बताया कि जिले भर में यह घर-घर अभियान 25 जून को शुरू किया गया था। जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों के सभी 6,14,981 मतदाताओं को कवर करने के लिए कुल 791 बीएलओ तैनात किए गए हैं।
नागरिकों से चल रही SIR प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील करते हुए DC बांसल ने कहा कि कोई भी योग्य मतदाता वोटर सूची से बाहर नहीं रहना चाहिए। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वह बीएलओ से प्राप्त गणना फॉर्म भरकर बीएलओ के अगले दौरे के दौरान उन्हें वापस सौंपें तथा अपने रिकॉर्ड के लिए उसकी डुप्लीकेट प्रति अपने पास रखें।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक बीएलओ लगभग 750 से 842 मतदाताओं के लिए जिम्मेदार है। अभियान के तीसरे दिन रात तक घर-घर जाकर 4,60,536 फॉर्म पहले ही वितरित किए जा चुके है।
DC ने बताया कि प्रत्येक बीएलओ हर घर का तीन बार तक दौरा करेगा। यदि कोई घर बंद मिलता है तो गणना फॉर्म दरवाजे पर छोड़ दिया जाएगा। प्रत्येक मतदाता को पहले से छपे फॉर्म की दो कॉपी दी जाएंगी। जिसमे एक मूल और एक डुप्लीकेट, मतदाताओं के लिए मूल फॉर्म भरना और अगले दौरे के दौरान बीएलओ को जमा कराना अनिवार्य है। फॉर्म जमा होने पर बीएलओ एक रसीद जारी करेगा, जबकि डुप्लीकेट कॉपी मतदाता के पास रहेगी। मतदाता की अनुपस्थिति में फॉर्म परिवार के किसी भी वयस्क सदस्य को सौंपा जा सकता है।
DC बांसल ने उन मतदाताओं से, जिन्हें फॉर्म नहीं मिला है, संबंधित बीएलओ से दिए गए संपर्क नंबर पर संपर्क करने या “बीएलओ से कॉल बुक करें” सुविधा का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने मतदाताओं को चुनाव आयोग (ईसीआई) और मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब (सीईओ पंजाब) की वेबसाइटों अथवा एनईटी ऐप के माध्यम से अपने मतदाता विवरण की पुष्टि करने की भी सलाह दी।
घर-घर जाकर गणना का यह कार्य 24 जुलाई तक जारी रहेगा, जबकि मतदान केंद्रों के युक्तिकरण (रैशनलाइजेशन) का कार्य भी इसी तिथि तक पूरा कर लिया जाएगा। मतदाता सूचियों का ड्राफ्ट प्रकाशन 3 अगस्त 2026 को किया जाएगा। दावे एवं आपत्तियां 3 अगस्त से 2 सितंबर 2026 तक दर्ज कराई जा सकेंगी और उनका निपटारा 3 अगस्त से 28 सितंबर 2026 के बीच किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूचियां 1 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित की जाएंगी।



.jpg)







.jpeg)














No comments