ब्रेकिंग न्यूज़

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कल जिले के विभिन्न स्थानों में लगेंगे विशेष शिविर ...

- योग गुरु कर्नल सेवा सिंह योग को जीवन का हिस्सा बनाने के देंगे टिप्स   

इस वर्ष की थीम है 'स्वस्थ आयु के लिए योग 

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला       

कपूरथला के विरसा विहार में पिछले 19 वर्ष से चल रहे हेल्थ एंड हैप्पीनेस सोसाइटी के निशुल्क योग शिविर के योगगुरु कर्नल सेवा सिंह कल 21 जून को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विरसा विहार और साइंस सिटी परिसर में योग किर्याएँ करवायेंगे। योग गुरु कर्नल सेवा सिंह ने योग दिवस पर सभी शहर वासिओ को प्रेरित करते हुए कहा कि योग औपचारिक नहीं बल्कि जीवन का हिस्सा बनाये।  

इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले की सभी डिवीजनों में बिभिन्न स्थानों पर जिला प्रशासन व अन्य संस्थाओ दवारा भी योग केम्प लगाए जायँगे। जिसकी तैयारियां की जा रही है। वहीं इस वर्ष की थीम 'स्वस्थ आयु के लिए योग' के साथ जुड़ें और अपने शारीरिक-मानसिक कल्याण की ओर कदम बढ़ाएं है। 

जानकारी अनुसार सुबह 5.30 बजे से योग गुरु सेवा सिंह जहाँ योग करवायेंगे वहीँ साइंटिफिक योग किर्याओ से शरीर की समस्याओ से निजात पाने के टिप्स भी देंगे। हिन्दू कन्या कॉलेज के प्रधान तिलक राज ने बताया कि कॉलेज परिसर में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष प्रबंध किये गए है। इस आयोजन कॉलेज प्रबन्धकीय समिति के अलावा अध्यापक और छात्राएं भी भाग लेंगी। 

बता दे कि हेल्थ एंड हैप्पीनेस सोसाइटी के जनरल सेक्ट्री परवीन वालिया जी का बीते माह देहांत हो गया था। जिसकी कमी आज भी केम्प के सदस्यों को महसूस हो रही है। विरसा विहार परिसर में योग केम्प से पहले स्वर्गीय परवीन वालिया जी की आत्मिक शांति के लिए 1 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी जायगी। 

वहीँ योगगुरु कर्नल सेवा सिंह ने विरसा विहार परिसर में रोजाना होने वाले शिविर में उपस्थित रहने वाले सदस्यों को आग्रह किया कि 21 जून को सुबह 5.30 से 6 बजे तक विरसा विहार में और उसके बाद सुबह 8 से 9 बजे तक साइंस सिटी में शिविर लगेगा। सभी सदस्य इन विशेष शिविर में अपनी उपस्थिति यकीनी बनाये। उन्होंने बताया कि इसके अलावा देश विदेश में बैठे योग प्रेमिओ को ऑनलाइन योग केम्प दवारा भी योग करवाए जायँगे।  

No comments