कपूरथला में एक्साइज विभाग की बड़ी कार्रवाई ....
- 2000 लीटर लाहन और 70 लीटर अवैध शराब बरामद
- सुल्तानपुर लोधी क्षेत्र के गांव तोती और लाटियांवाल में छापेमारी
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला जिले में अवैध शराब के निर्माण और तस्करी पर रोक लगाने के लिए एक्साइज विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत सुल्तानपुर लोधी के गांव तोती और लाटियांवाल में विशेष छापेमारी कर करीब 2000 लीटर लाहन से भरे ड्रम तथा 70 लीटर अवैध शराब बरामद की गई, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला कपूरथला के एक्साइज ऑफिसर सुखजीत सिंह चहल ने बताया कि माननीय डिप्टी कमिश्नर (एक्साइज) जालंधर जोन सुरिंदर कुमार गर्ग तथा असिस्टेंट कमिश्नर (एक्साइज) कपूरथला रेंज नवजीत सिंह के निर्देशों के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने बताया कि इसी तरह गांव लाटियांवाल में जांच के दौरान 50 लीटर अवैध शराब बरामद हुई, जिसे भी एक्साइज विभाग की टीम ने मौके पर ही नष्ट कर दिया।
सुखजीत सिंह चहल ने बताया कि यह कार्रवाई सुल्तानपुर लोधी सर्कल के एक्साइज इंस्पेक्टर जतिंदरपाल सिंह, एक्साइज पुलिस स्टाफ तथा सुल्तानपुर लोधी की स्थानीय पुलिस के सहयोग से की गई। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए भविष्य में भी इसी तरह की छापेमारी और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



.jpg)







.jpeg)














No comments