ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में युवक की हत्या मामले में बड़ा खुलासा ....

- शव बरामद, 3 आरोपी काबू, एक महिला भी नामजद  

- युवक की हत्या कर हाथ और मुह बांधकर शव दरिया में फेंका, पुलिस ने कार, बाइक, दरांती और मोबाइल किया बरामद   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के गांव बाऊपुर वासी युवक की हत्या मामले में पुलिस ने हत्या की गुत्थी को सुलझाने और शव को दरिया से बरामद करने का दावा किया है। वहीँ इस मामले में तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ साथ एक महिला को भी केस में नामजद किये जाने की बात कही है। इसकी पुष्टि DSP सुल्तानपुर लोधी धीरेन्दर वर्मा ने की है। 

इस बारे में जानकारी देते हुए DSP धीरेन्दर वर्मा ने बताया कि गांव बाऊपुर जदीद वासी जसबीर सिंह ने कबीरपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनका 26 साल का बेटा राहुल सिंह, जो एयरटेल कंपनी में काम करता था, 5 जून को ड्यूटी पर गया था, लेकिन रात तक घर नहीं लौटा। परिवार ने उसके मोबाइल पर लगातार कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला और अगली सुबह उसका फोन भी स्विच ऑफ था।  

वहीँ मामले की गंभीरता को देखते हुए कबीरपुर थाना पुलिस ने इलाके के CCTV फुटेज चेक किए, तो एक लाल रंग की संदिग्ध कार राहुल सिंह का पीछा करती हुई दिखी। इसी बीच, राहुल की बाइक बाऊपुर पुल के नीचे मिली और मौके से खून के निशान भी मिले। 

जांच तेज करते हुए ह्यूमन इंटेलीजेन्स की मदद से पुलिस ने अदालत चक के रहने वाले मलकीत सिंह, मेहतामा वाला के रहने वाले बलविंदर सिंह उर्फ ​​लड्डू और गांव काहना वासी साहिलप्रीत सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में तीनों ने कथित तौर पर हत्या की बात कबूल की और बताया कि राहुल सिंह की हत्या करने के बाद मुँह और हाथ बांधकर उसको ब्यास दरिया में फेंक दिया था। पुलिस ने थाना कबीरपुर में केस दर्ज किया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस जांच के मुताबिक, मामले की जड़ अवैध समबन्ध की रंजिश है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर, आरोपी मलकीत सिंह की पत्नी काजल को भी केस में नामजद किया गया है। उसके खिलाफ अतिरिक्त सेक्शन 140(1) और 61(2) BNS जोड़े गए हैं। पुलिस ने मृतक राहुल सिंह की लाश भी बरामद कर ली है। 

पुलिस ने हत्या की गुत्थी को सुलझाने के साथ साथ घटना में इस्तेमाल एक कार, एक बाइक, दो दरांती, एक लोहे की रॉड और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश करके तीन दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। जबकि मामले की जांच अभी भी जारी है।   

No comments