कपूरथला के युवक की जर्मनी में हत्या ....
- मंदिर कमेटी की अध्यक्षता का विवाद सुलझाने गया था, हमला कर किया घायल
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला जिले की भुलत्थ सब-डिवीजन के गांव रामगढ़ के मूल निवासी 30 वर्षीय युवक की जर्मनी में हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान राजविंदर सिंह के रूप में हुई है, जो पिछले करीब 10 वर्षों से जर्मनी में रह रहा था।
मृतक के पिता जरनैल सिंह निवासी गांव रामगढ़ ने बताया कि उनका बेटा बेहतर भविष्य की तलाश में करीब 10 साल पहले जर्मनी गया था और बाद में वहां का नागरिक बन गया था। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले उन्हें फोन पर सूचना मिली कि जर्मनी में एक मंदिर की अध्यक्षता को लेकर हरियाणा के कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया था।
परिजनों के अनुसार राजविंदर सिंह उक्त विवाद को शांत करवाने और समझौता कराने के लिए मौके पर पहुंचा था। आरोप है कि बाद में हरियाणा के चार युवकों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं।
घायल राजविंदर सिंह को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां दो दिनों तक इलाज चलने के बाद उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही गांव रामगढ़ और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
इस बीच मृतक के पिता जरनैल सिंह ने भारत सरकार से मांग की है कि उन्हें अपने बेटे का अंतिम संस्कार करने के लिए जर्मनी जाने की अनुमति दी जाए या फिर राजविंदर सिंह के शव को उसके पैतृक गांव रामगढ़ (पंजाब) लाने की व्यवस्था की जाए, ताकि परिवार अपने बेटे का अंतिम संस्कार अपने गांव में कर सके।



.jpg)







.jpeg)














No comments