ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब के इस क्षेत्र में मोबाइल शॉप पर फायरिंग, एक बदमाश काबू ...

- एक मौके से फरार,  50 लाख की फिरौती की मांग भी की गई थी  

खबरनामा इंडिया बबलू। जालंधर   

पंजाब के जालंधर में चावला मोबाइल पॉइंट के बाहर आज शाम फायरिंग होने की घटना घाटी है। जिसमे बाइक पर आए 2 युवकों ने दुकान के सामने 3 गोलियां चलाईं। जिससे दुकान के शीशे टूट गए। घटना के बाद बदमाशों ने भागने की कोशिश की। लेकिन फायरिंग करने वाले एक बदमाश को लोगो ने काबू कर जमकर उसकी पिटाई कर दी। वहीँ गोली चलने की घटना की खबर के बाद वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। 

फिलहाल फायरिंग के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन घटनास्थल पर चर्चा है कि मोबाइल शॉप संचालक को फिरौती के लिए कॉल आई थी। बताया जा रहा है कि मोबाइल विक्रेता से बीते माह से 50 लाख रुपए की फिरौती की मांग की जा रही थी। 

दूसरी तरफ दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद दुकानदारों ने घटनास्थल के निकट पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू किया। लोगों की ओर से व्यापारियों की सुरक्षा की मांग की गई। सूचना के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। भीड़ ने काबू किये बदमाश को काफी पीटा, जिसमें आरोपी को काफी चोटें भी आई हैं। 

जानकारी अनुसार भार्गव कैंप के अवतार नगर की गली नंबर 13 में शाम करीब 4 बजे 2 युवक बाइक से आए। दोनों की उम्र 25 से 30 साल बताई जा रही है। दोनों ने चावला मोबाइल शॉप के पास आकर बाइक की स्पीड कम की और पीछे बैठे युवक ने दुकान की तरफ 3 फायर कर दिए। 

मोबाइल शॉप के मालिक अंकुश के अनुसार फायरिंग के तुरंत बाद हम दुकान से बाहर निकले और युवकों का पीछा करने के लिए दौड़ पड़े। इस दौरान मैंने भी अपनी पिस्टल निकाल ली और लोगों से युवकों को पकड़ने के लिए शोर मचाया।  

अंकुश के अनुसार शाम का वक्त होने से बाजार में भीड़ थी, इसलिए युवक हड़बड़ी में निकलते के चलते करीब 150 मीटर दूरी पर वह कार से टकरा गए। टकराते ही युवक गिर गए। जब तक वह दौड़ते हुए वहां पहुंचे तो एक युवक भाग गया, लेकिन एक बदमाश पर उन्होंने गन तान दी और उसे दबोच लिया।  

No comments