ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में पुलिस टीम पर देर रात फायरिंग ....

- दो आरोपी रिवाल्वर सहित गिरफ्तार, FIR दर्ज 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

AI से तैयार फोटो 

कपूरथला में देर रात जालंधर से सरकारी गाड़ी में लौट रही पुलिस टीम पर 2 कार सवार बदमाशों दवारा फायरिंग करने की घटना घटी है। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों का पीछा किया और दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से रिवाल्वर, कारतूस और मौके एक खाली खोल बरामद किया हैं। थाना कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना कोतवाली पुलिस को दिए बयान में जालंधर देहाती के एएसआई गुरप्रीत सिंह ने बताया कि 16 जून की रात वह थाना लोहियां के एसएचओ SI सुखजिंदर सिंह और वरिष्ठ कांस्टेबल लवदीप सिंह के साथ सरकारी वाहन नंबर PB-65-BL-2127 में एनएच अस्पताल जालंधर से थाना लोहियां लौट रहे थे। रात करीब 12:05 बजे PB-09-AJ-0777 नंबर की एक KIA कार में सवार लोगों ने सड़क पार करते समय उनकी सरकारी गाड़ी पर जान से मारने की नीयत से अचानक फायरिंग कर दी।

एएसआई के अनुसार, वारदात के बाद आरोपी अपनी कार को जियो पंप की ओर मोड़कर भागने लगे। इस पर पुलिस टीम ने उनका पीछा शुरू कर दिया और कुछ दूरी पर कार को घेरकर रोक लिया। पूछताछ के दौरान कार चालक, जो कथित तौर पर शराब के नशे में था, पुलिस कर्मियों के साथ बहस करने लगा। आरोपी ने कहा कि उसे पुलिस पसंद नहीं है और सरकारी वाहन देखकर उसने गोलीबारी की। उसने आगे भी पुलिस पर गोली चलाने और जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने आरोपियों की पहचान प्रभजोत सिंह निवासी सैदपुर थाना तलवंडी चौधरियां और गुरविंदर सिंह निवासी टिब्बा थाना तलवंडी चौधरियां के रूप में की है। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक 32 बोर रिवाल्वर, पांच जिंदा कारतूस और एक खाली खोल बरामद किया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी जब्त कर ली है। मामले की जांच जारी है। 

No comments