कपूरथला की अदालत में जाली दस्तावेजों के आधार पर जमानत ....
- अदालत में पेश किए दस्तावेज जाँच में फर्जी निकले, 4 पर FIR दर्ज
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के एडिशनल सेशन जज की अदालत में जाली दस्तावेजों के आधार पर एक 379-B के आरोपी की जमानत करवाने का गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में अदालत के रीडर की शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने महिला सहित 4 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि जाँच अधिकारी ASI जगदीश कुमार ने भी है।
पुलिस को दी शिकायत में एडिशनल सेशन जज रश्मी कपिला के रीडर गुरिंदर सिंह ने बताया कि 22 जनवरी 2022 को थाना ढिलवां में दर्ज FIR नंबर 5 के आरोपी जोगा सिंह पुत्र बोहड़ सिंह निवासी गांव तलवंडी राजपूतां की जमानत के लिए अदालत में दस्तावेज पेश किए गए थे। आरोप है कि राजबीर सिंह पुत्र करतार सिंह वासी सिधवां दोना (जाली नंबरदार), गुरपाल सिंह पुत्र कर्म सिंह वासी सिधवां दोना (जाली जमानती) जसविंदर कौर पत्नी बोहड सिंह (जाली गवाह) ने जाली दस्तावेज तैयार कर जोगा सिंह की जमानत के बांड भरे थे। और आरोपी की जमानत मंजूर करवाई थी।
मामले की जांच के दौरान अदालत में पेश किए गए दस्तावेज फर्जी पाए गए। इसके बाद रीडर की शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने मुख्य आरोपी जोगा सिंह, उसकी माता जसविंदर कौर, राजबीर सिंह और गुरपाल सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
जांच अधिकारी एएसआई जगदीश कुमार ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बता दे कि कपूरथला की अदालतों में जाली दस्तावेजों के आधार पर आरोपिओ की जमानत करवाने के कई मामले भी समने आ चुके है। और नवंबर 2025 में कपूरथला पुलिस ने ऐसा एक गेंग भी काबू किया था।



.jpg)







.jpeg)














No comments