उमेश शारदा को शाहकोट का हल्का प्रभारी किया नियुक्त ....
- भाजपा में जमीनी कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ माना जाता है-- शारदा
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
प्रदेश भाजपा के सीनियर नेता उमेश शारदा को पार्टी हाईकमान ने एक नदी जुम्मेवारी देते हुए शाहकोट हलके का इंचार्ज नियुक्त किया है। जिस पर शारदा ने पार्टी लीडरशिप का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पार्टी द्वारा उन पर जो विश्वाश प्रकट किया है वह उस पर खरा उतरते हुए शाहकोट में भाजपा की मजबूती के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करते हुए अधिक से अधिक लोगो को मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतिओ की जानकारी देकर पार्टी से जोड़ने का कार्य करेंगे।
उमेश शारदा ने कहा कि BJP में जमीनी कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ माना जाता है और उन्हें सर्वोच्च प्राथमिकता व सम्मान दिया जाता है। पार्टी की विचारधारा के अनुसार, निष्ठा और ईमानदारी से काम करने वाले साधारण से साधारण कार्यकर्ता को भी शीर्ष पदों (जैसे राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री) तक पहुंचने का अवसर मिलता है।
शारदा ने यह भी कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है,जिसमें हमेशा ही पार्टी के कार्यकर्ता को पूरा मान सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत ही भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। भारतीय जनता पार्टी सिर्फ और सिर्फ राष्ट्र हित व जनसेवा की बात करती है, इसलिए भाजपा परिवार से जुड़कर कार्यकर्ता खुद को गौरवान्वित महसूस करता है।
गौरतलब है कि उमेश शारदा इससे पहले लगभग 4 साल पार्टी के प्रदेश सचिव रहते हुये अमृतसर शहरी के जिला प्रभारी भी रहे। वह कपूरथला नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमेन रहते हुए भी अपनी बेदाग छवि के लिए शहर और पार्टी हाईकमान में जाने जाते है। इसके इलावा भी पार्टी हाईकमान द्वारा उमेश शारदा को समय समय कई लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव इंचार्ज लगाया गया था। इस दौरान उमेश शारदा की भूमिका से पार्टी की लीडरशिप बेहद प्रभावित है।



.jpg)







.jpeg)














No comments