ब्रेकिंग न्यूज़

महिंद्रा पिकअप की डीजल टंकी में वेल्डिंग के दौरान धमाका ....

वेल्डर की हुई मौत, धमाके से लगी आग, फायर बिर्गेड ने रेस्क्यू किया 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

पजाब के जालंधर जिले के लोहियां-मखू राष्ट्रीय मार्ग पर स्थित एक वर्कशॉप में महिंद्रा पिकअप की डीजल टंकी की वेल्डिंग करते समय हुए जोरदार धमाका होने की खबर है। जिस हादसे में वर्कशॉप में अफरा-तफरी मच गई, जबकि पिकअप और एक बाइक भी आग की चपेट में आकर जल गई। वहीँ इस हादसे में एक वेल्डर की मौत भी हो गई है। मृतक की पहचान गांव रायवाला निवासी 50 वर्षीय जसवंत सिंह के रूप में हुई है। 

जानकारी के अनुसार जसवंत सिंह वर्कशॉप में महिंद्रा पिकअप की डीजल टंकी की वेल्डिंग कर रहा था। इसी दौरान टंकी में मौजूद डीजल ने आग पकड़ ली और जोरदार धमाका हो गया। धमाके के बाद टंकी से तेल बाहर निकलने लगा, जिससे आग तेजी से फैल गई और जसवंत सिंह के कपड़ों ने भी आग पकड़ ली।

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक जसवंत सिंह करीब 70 प्रतिशत तक झुलस चुका था। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

वहीँ हादसे के दौरान पिकअप वाहन और पास खड़ी एक बाइक भी आग की चपेट में आ गई। सूचना मिलने पर सुल्तानपुर लोधी से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में वर्कशॉप को भी भरी नुकसान पहुंचा है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुखजिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद पिकअप का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।  

No comments