कपूरथला-- संदिग्ध हालात में लापता युवक की हत्या ....
- ब्यास पुल के पास मिली बाइक, पुलिस ने तीन आरोपी किये काबू
- अवैध सम्बन्धो के चलते की गई हत्या -- DSP
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की सब डिवीजन सुल्तानपुर लोधी के गांव मंड बाऊपुर निवासी एक युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक की पहचान राहुल के रूप में हुई है, जो देर रात सुल्तानपुर लोधी से काम खत्म कर अपने गांव लौट रहा था, लेकिन घर नहीं पहुंचा।
परिजनों के अनुसार राहुल के घर न पहुंचने पर परिवार ने रात भर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। लेकिन सुबह उसकी बाइक गांव बाऊपुर जाने वाले रास्ते पर ब्यास नदी के पुल से कुछ दूरी पर लावारिस हालत में खड़ी मिली है। इसके बाद परिवार और ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई। उन्हें आशंका है कि किसी ने उसकी हत्या कर दी है। वहीँ मामले की सूचना पुलिस को देने के बाद पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर लोधी से गांव बाऊपुर तक सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। जिसमे राहुल के पीछे एक लाल रंग की कार जाती दिखाई देने की बात सामने आई है। इसके आधार पर पुलिस और स्थानीय लोग उक्त कार तक भी पहुंच गए हैं और पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं।
ग्रामीणों और परिजनों को आशंका है कि राहुल के साथ कोई अनहोनी हुई है। वहीं सूत्रों की माने तो कि पुलिस ने शक के आधार पर तीन व्यक्तियों और एक महिला को पूछताछ के लिए राउंडअप किया है।
वहीं सुलतानपुर लोधी DSP धीरेंद्र वर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया कि मृतक के किसी महिला के साथ अवैध संबंध थे, जिसके चलते उसके पति ने अपने दो साथियों सहित मिलकर इसकी हत्या कर शव दरिया में फेंक दिया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया गया है। और गोताखोरों द्वारा दरिया में मृतक के शव की तलाश की जा रही है।



.jpg)







.jpeg)














No comments