ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला के श्री सत्यनारायण मंदिर में 9वीं मासिक चौकी 6 जून को ...

- माँ के भक्तों को प्रबंधको ने किया आमंत्रित, आरती उपरांत भंडारे का भी प्रबंध  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

कपूरथला के श्री सत्यनारायण मंदिर में 6 जून शनिवार को 9वीं मासिक चौकी का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन मंदिर में विराजमान माता चिंतपूर्णी जी की अखंड ज्योति स्वरूप की अध्यक्षता में होने वाले श्री दुर्गा स्तुति पाठ के आयोजन में नव दुर्गा के आगमन की प्रार्थना हेतु किये जा रहे है।  

इस संबंध में जानकारी देते हुए मंदिर के मुख्य सेवादार नरेश गोसाई ने बताया कि इस पावन अवसर पर सभी मां के भक्तों को सादर आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि यह मासिक चौकी शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित होगी।

जिस कार्यक्रम में कैथल से प्रसिद्ध भजन गायक नीटू चंचल एंड पार्टी विशेष रूप से पहुंचकर महामाई का गुणगान करेंगे, जिससे भक्तिमय माहौल और भी अधिक सजीव हो उठेगा। इस आयोजन का लाइव प्रसारण मंदिर के फेसबुक पेज और PPC LIVE युट्यूब पर भी किया जायगा। जिससे जो भक्त किसी कारणवश नहीं आ सकते वह घर बैठे ही आयोजन में महामाई के समक्ष अपनी हाज़री लगवा सकेंगे। 

मुख्य सेवादार ने यह भी बताया कि चौकी के समापन पर आरती के उपरांत प्रबंधको दवारा भंडारे का आयोजन भी किया गया है। जिसमें सभी माँ के भक्त प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे। 

No comments