कपूरथला में 820 ग्राम अफीम के साथ एक काबू ....
- तीन लोगों पर FIR, आरोपी चार दिन के पुलिस रिमांड पर
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की सब डिवीज़न सुल्तानपुर लोधी में पुलिस ने एक स्थानीय होटल से एक व्यक्ति को 820 ग्राम अफीम की खेप के साथ काबू किया है। जिसके बाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि DSP धीरेंद्र वर्मा ने बताया कि आरोपी को अदालत मेष बाद पूछताछ के लिए चार दिन का पुलिस रिमांड भी मिला है।
डीएसपी धीरेंद्र वर्मा ने बताया कि थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अफीम की खेप देने के लिए एरिया में आया हुआ है। इस पर पुलिस ने जाँच शुरू करते हुए एक स्थानीय होटल में रेड की तो वहां से बुड्ढन कुमार निवासी बिहार के सामान की तलाशी दौरान 820 ग्राम अफीम बरामद हुई।
डीएसपी ने यह भी बताया कि आरोपी से प्राथमिक पूछताछ में पता चला कि वह करीब एक घंटे पहले ही होटल में आया था। पुलिस के सामने उसने आगे बताया कि यह खेप उससे गोल्डी धंजू और होटल के एक कर्मी विनोद ने मंगवाई थी। डीएसपी ने बताया कि इसके बाद थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने बुड्ढन के बयान के आधार पर उक्त सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
आरोपी को अदालत पेश कर चार दिन का पुलिस रिमांड भी हासिल किया गया है। इस दौरान पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले की तह तक जाने के लिए आरोपियों के फोन जब्त करके फोरेंसिक जांच के लिए भेजे हैं। बताया जा रहा है कि गोल्डी धंजू होटल में साझेदार है और स्थानीय विधायक के खासमखास होने का दावा करता है।

%20(1).jpeg)

.jpg)







.jpeg)














No comments