कपूरथला में युवक पर 4 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप ....
- ग्रंथी के बेटे पर POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला जिले की सब-डिवीजन फगवाड़ा में एक धार्मिक स्थल के ग्रंथी के बेटे पर 4 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना के बाद पीड़ित बच्ची के परिजनों और क्षेत्रवासियों में भारी रोष है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीँ फगवाड़ा सिटी थाना की एसएचओ अमनप्रीत कौर ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ POCSO एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
पीड़ित बच्ची के चाचा ने बताया कि फगवाड़ा के ओंकार नगर क्षेत्र की रहने वाली 4 वर्षीय उसकी भतीजी नियमित रूप से क्षेत्र में स्थित धार्मिक स्थल में जाती थी। उसने आरोप लगाया है कि धार्मिक स्थल के ग्रंथी के बेटे ने बच्ची के साथ गलत हरकत की। बच्ची द्वारा अपने परिजनों को घटना की जानकारी देने के बाद मामला सामने आया, जिसके बाद परिजन और स्थानीय लोग पुलिस के पास पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बच्ची ने अपनी माँ को बताया कि आरोपी ने उसे चॉकलेट दी थी और घर जाकर कुछ न बताने को भी कहा था।
मामले संबंधी जानकारी देते हुए फगवाड़ा सिटी थाना की एसएचओ अमनप्रीत कौर ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक प्रभजोत सिंह पुत्र हरजीत सिंह के खिलाफ POCSO एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं क्षेत्रवासियों ने दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।



.jpg)







.jpeg)














No comments