ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला पुलिस ने 150 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर किया काबू ....

- थाना सिटी में FIR, आरोपी पर पहले से पाक्सो व एनडीपीएस के दो केस दर्ज  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला       

कपूरथला के थाना सिटी पुलिस ने गश्त के दौरान 150 ग्राम चरस की खेप के साथ एक तस्कर को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। इसकी पुष्टि SHO सिटी अमनदीप ने करते हुए बताया कि आरोपी पर पहले भी दो केस दर्ज है। 

सिटी थाना एसएचओ अमनदीप नाहर ने बताया कि युद्ध नशों के विरुद्ध मुहिम के तहत वह HC बलजीत सिंह सहित पुलिस पार्टी के साथ गश्त करते हुए बक्करखाना चौक से फत्तूढींगा चुंगी की तरफ जा रहे थे। जब पुलिस पार्टी कुष्ठ आश्रम से आगे डेरा ज्ञाननाथ की जा रही थी तो डेरे से करीब 100 मीटर पीछे सामने से एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया, जोकि पुलिस पार्टी को देखकर पीछे को मुड़कर भागने लगा तो एचसी बलजीत सिंह समेत पुलिस पार्टी ने पीछा करके उसे दबोच लिया।  

इस दौरान उसने अपने हाथ पकड़े लिफाफे को सड़क किनारे फेंक दिया। लिफाफे को कब्जे लेकर पुलिस ने जब उससे नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम दर्शन सिंह उर्फ सोनू निवासी मोहल्ला मेहतबागढ़ जिला कपूरथला बताया। उससे बरामद लिफाफे को खोलकर देखा तो उसमें से चरस बरामद हुई। बरामद खेप का वजन किया तो वह 150 ग्राम निकली।  

इस पर आरोपी के खिलाफ थाना सिटी में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करके पूछताछ का दौर शुरू कर दिया है। एसएचओ ने बताया कि आरोपी थाना सिटी कपूरथला में पहले भी पाक्सो एक्ट व एनडीपीएस एक्ट के दो केस दर्ज हैं। 

No comments