माँ भद्रकाली जी के मेले के उपलक्ष में आज विशाल शोभायात्रा --- SSP गौरव तूरा हुए नतमस्तक ....
- निगम कमिश्नर के आदेश पर शोभायात्रा के मार्ग पर सफाई व्यवस्था सुचारु, खजाना अधिकारी ने भी माथा टेका
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला में माता भद्रकाली जी के 79वें एतिहासिक मेले में शाम को विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी तेय्यरिओ में सेकड़ो भक्त जुटे हुए है। वहीँ श्रद्धा व उत्साह के साथ शेखूपुर में माता भद्रकाली मंदिर में भक्तो की कतारे लगी हुई है। वहीँ एसएसपी गौरव तूरा भी नतमस्तक हुए। और अपनी टीम को सुरक्षा के पुख्ता पर्बंधो के आदेश दिए है। वहीँ निगम कमिश्नर अनुपम कलेर ने शोभायात्रा के मार्ग पर सफाई व्यवस्था के पर्बंधो का जायजा लिया। इस मौके पर खजाना अधिकारी जैमल सिंह ने भी महमाई के समक्ष नमन किया।
79वें एतिहासिक मेले संबंधी मुख्य समारोह 13 मई को आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में आज 12 मई को श्री ब्रह्मकुंड मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जायगी। इस शोभायात्रा में विभिन्न झांकियों के अलावा विभिन्न प्रदेश के कई जिलों से आये बैंड बाजे, हाथी, घोड़े भी शामिल होंगे। शोभायात्रा शहर के मुख्य बाज़ारो से होती हुई देर रात माता भद्रकाली मंदिर में जाकर संपन्न होगी। शोभयात्रा के मार्ग पर श्रद्धालुओं दवारा खाने पीने के लंगरो की व्यवस्था की जा रही है।
श्री दुर्गा मंडल मंदिर माता भद्रकाली वेलफेयर सोसायटी के प्रधान पुरुषोत्तम पासी, चेयरमैन राधे श्याम शर्मा, उपाध्यक्ष भूपिंदर आनंद, महासचिव अभिषेक आनंद बिन्नी, मिडिया इंचार्ज सोनू पंडित व मैनेजर मनीष शर्मा ने बताया कि भव्य शोभायात्रा सायं 5 बजे शालीमार बाग ब्रह्मकुंड शिव मंदिर से पूजा अर्चना उपरांत शुरू होगी। और रात माता भद्रकाली के भवन पर पहुंचने के बाद मां का जागरण भी होगा। जिसमें मशहूर भजन गायक लविश लव एंड पार्टी और अविनाश शर्मा महामाई का गुणगान करेंगे।
उन्होंने बताया कि मेले वाले दिन बुधवार 13 मई को सुबह 10 बजे तक कवि दरबार होगा, 10 बजे चंडी हवन होगा, जिसमें दोपहर 1 बजे पूर्ण आहुति डाली जाएगी, जिसके बाद 2 से 7 बजे तक महामाई का गुणगान किया जाएगा। जिसमें कई मशहूर गायको दवारा अपनी हाजिरी दर्ज करवाकर श्रद्धालुओं को महामाई के गुणगान से मंत्रमुग्ध करेंगे। मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं को इन धार्मिक समारोहों में शामिल होकर महामाई का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की।




.jpg)








.jpeg)









No comments