ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब मैं निकाय चुनाव की घोषणा -- 26 में को होगा मतदान ....

8 नगर निगम, 76 नगर काउंसिल और 21 नगर पंचायतों में चुनाव, काउंटिंग 29 मई को 

खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब   

पंजाब में निकाय चुनावो को आज घोषणा हो गई है। 26 मई को मतदान का समय सुबह 8 बजे से 5 बजे तक होगा। वहीं काउंटिंग 29 मई को होगी। इस घोषणा में 8 नगर निगम, 76 नगर काउंसिल और 21 नगर पंचायतों में चुनाव होगा। 

इसके लिए नॉमिनेशन की प्रक्रिया 13 मई से शुरू हो कर 16 मई तक चलेगी। 11 बजे से लेकर 3 बजे तक नॉमिनेशन कर पाएंगे। उस दिन चुनाव निशान दिए जाएंगे। नॉमिनेशन की प्रक्रिया ऑनलाइन नहीं होगी। उम्मीदवार को चुनाव अधिकारी के ऑफिस में आकर आवेदन करना होगा। उसके बाद उनकी जानकारी वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।  

वहीँ 18 मई को स्क्रूटनी की जाएगी। सारे उम्मीदवारों को उस दिन इलेक्शन दफ्तर जाने की अनुमति होगी। इस दौरान वह रिटर्निंग अफसर के सामने अपने एतराज दाखिल कर पाएंगे। इस दौरान किसी का फार्म का रिजेक्ट हो गया तो उस बारे में बताया जाएगा। 19 मई को नामांकन वापस लेने का आखिरी मौका रहेगा। 

इलेक्शन कमिश्नर डॉ. राज कमल चौधरी के अनुसार 8 नगर निगमों में इलेक्शन होंगे। इनमें मोहाली, बठिंडा अबोहर, बरनाला, कपूरथला, मोगा, बटाला व पठानकोट शामिल है। 76 नगर काउंसिल और 21 नगर पंचायत में भी चुनाव होंगे। 3977 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। सारे इलेक्शन शहर में होंगे।  

उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव करवाने की तैयारी की है। कुल 36,72,932 वोटर हैं। इसमें 18 लाख 990 पुरुष, 17.73 लाख महिलाएं और 226 अन्य हैं। आज से आचार संहिता लागू हो गई है। इस संबंधी सरकार को पत्र भेजा जा रहा है। इसके बाद ट्रांसफर आदि पर रोक लग गई है।  

No comments