ब्रेकिंग न्यूज़

J K पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 100 प्रतिशत ....

- शिवांश नड्डा ने पहला, मानवी शर्मा ने दूसरा और आस्था सहगल ने तीसरा स्थान हासिल किया  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के प्रख्यात शिक्षण संस्थान J.K. पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की PSEB 10वीं कक्षा 2026 का परिणाम 100 प्रतिशत रहा है। स्कूल के MD प्रदीप कुमार शर्मा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि स्कूल के होनहार स्टूडेंट्स ने दसवीं क्लास की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें स्कूल का दसवीं क्लास का रिजल्ट 100 परसेंट रहा।  

स्कूल के 75 स्टूडेंट्स ने परीक्षा में हिस्सा लिया, जिसमें 68 स्टूडेंट्स ने परीक्षा में फर्स्ट डिविजन हासिल की। ​​स्कूल के टैलेंटेड स्टूडेंट्स में शिवांश नड्डा ने 589/650 नंबर लेकर पहला, मानवी शर्मा ने 577/650 नंबर लेकर दूसरा और आस्था सहगल ने 571/650 नंबर  लेकर तीसरा स्थान हासिल किया।

स्कूल के MD प्रदीप कुमार शर्मा ने स्टूडेंट्स की सराहना करते हुए कहा कि सभी विद्यार्थीओ ने कड़ी मेहनत से अच्छे मार्क्स लाकर स्कूल की अच्छी रिजल्ट देने की परंपरा को बनाए रखा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी हम अपने स्टूडेंट्स को अच्छे मार्क्स लाकर होनहार बनाने की कोशिश करेंगे।  

इस मौके पर स्कूल की डायरेक्टर ऋतु शर्मा, एस.पी. कालिया, वी ना मेहता और ग्रुप स्टाफ ने बच्चों को उनकी बड़ी सफलता के लिए बधाई दी है।

No comments