ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला के “आप” नेताओं द्वारा रोष प्रदर्शन ....

केंद्र द्वारा गैस सिलेंडरों की कीमतों में की गई भारी बढ़ोतरी के खिलाफ रोष  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

आम आदमी पार्टी जिला कपूरथला के सभी विंगों के पदाधिकारियों और वॉलंटियरों द्वारा केंद्र सरकार की ओर से व्यावसायिक 19 किलो वाले गैस सिलेंडर के दाम में पहले की तुलना में 993 रुपये की वृद्धि तथा 5 किलो वाले सिलेंडर के दाम में 261 रुपये की बढ़ोतरी किए जाने के विरोध में राज्य स्तरीय प्रदर्शन के तहत शहीद भगत सिंह चौक, कपूरथला में विशाल रोष प्रदर्शन किया गया। 

जिला प्रधान सरबजीत सिंह लुबाणा, हलका इंचार्ज एडवोकेट कर्मवीर सिंह चंडी तथा ट्रेड विंग कपूरथला के जिला प्रधान एवं अंतरराष्ट्रीय शायर कंवर इकबाल सिंह जिला चेयरमैन कपूरथला की अगुवाई में आयोजित इस प्रदर्शन में वरिष्ठ नेता परविंदर सिंह ढोट, हेमंत कुमार, लक्ष्य चौधरी और साथी भुल्लथ, सुशील कुमार बॉबी चम्म और साथी फगवाड़ा, पुष्पिंदर सिंह, डी.एस.पी. गुरनाम सिंह, फतेहजीत सिंह, रमन मल्होत्रा, विकास सिद्धी की टीम, जगदेव थापर, नरेंद्र सिंह संघा की अगुवाई में काला संघियां टीम, विकास मोमी की यूथ टीम, आकाश वालिया, निर्मल सिंह मल्ल, गौरव कंडा तथा महिला विंग की टीम ने केंद्र सरकार के मुखिया नरेंद्र मोदी द्वारा गैस सिलेंडरों की कीमतों में की गई बढ़ोतरी के विरोध में जोरदार नारेबाजी करते हुए मांग की कि गैस की कीमतें तुरंत कम की जाएं। 

विभिन्न वक्ताओं ने नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि अंबानियों और अडानियों जैसे अरबपतियों को और अधिक मालामाल करने वाला देश का प्रधानमंत्री आम लोगों को महंगाई की भट्ठी में झोंक कर उनके साथ बहुत बड़ा अन्याय कर रहा है, जिसे स्वाभिमानी पंजाबी कभी भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। 


No comments