ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला की अदालत में जाली दस्तावेजों के आधार पर आरोपी की जमानत ....

अदालत में पेश किए दस्तावेज जाँच में फर्जी निकले, 3 आरोपिओ पर FIR दर्ज   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के एडिशनल सेशन जज की अदालत में जाली दस्तावेजों के आधार पर एक 379-B के आरोपी की जमानत करवाने का गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में अदालत के रीडर की शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि जाँच अधिकारी ASI जगदीश कुमार ने भी है। 

पुलिस को दी शिकायत में एडिशनल सेशन जज गुरमीत टिवाना के रीडर अमर बहादुर ने बताया कि 16 मार्च 2024 को थाना सदर में दर्ज FIR नंबर 28 के आरोपी सुखदेव सिंह पुत्र पाल सिंह निवासी गांव सिधवां दोना की जमानत के लिए अदालत में दस्तावेज पेश किए गए थे। आरोप है कि पंच सुखबीर सिंह, सतपाल सिंह और सरवन सिंह ने मिलकर यह दस्तावेज जाली तैयार कर अदालत में दाखिल किए, जिनके आधार पर आरोपी की जमानत मंजूर करवाई गई।

मामले की जांच के दौरान अदालत में पेश किए गए दस्तावेज फर्जी पाए गए। इसके बाद रीडर की शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने सुखबीर सिंह पंच वासी अदालतचक, सतपाल सिंह वासी अकालगढ और सरवन सिंह वासी वासी अकालगढ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

जांच अधिकारी एएसआई जगदीश कुमार ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

बता दे कि कपूरथला की अदालतों में जाली दस्तावेजों के आधार पर आरोपिओ की जमानत करवाने के कई मामले भी समने आ चुके है। और नवंबर 2025 में कपूरथला पुलिस ने ऐसा एक गेंग भी काबू किया था। 


No comments