ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में नेटवर्क टॉवर के रूम में लगी आग, एक घंटे तक चला रेस्क्यू ..

टॉवर का लाखो का सम्मान जलकर राख, फायर बिर्गेड के तीन कर्मिओ की टीम ने आग पाया काबू  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के शेखूपुर क्षेत्र में रविवार सुबह एक घर की छत पर लगे नेटवर्क टॉवर के रूम में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। 

घर के मालिक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उनके घर की छत पर लगे बीएसएनएल के नेटवर्क टॉवर के रूम से सुबह करीब 11 बजे अचानक धुआं निकलना शुरू हो गया, देखते ही देखते आग भड़क उठी। जिससे दहशत का माहौल बन गया। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी।

वहीँ आग लगने की घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि इस दौरान टावर रूम में रखा काफी सामान जलकर राख हो गया।

फायर ब्रिगेड अधिकारी गुरप्रीत सिंह के अनुसार उन्हें सुबह 11:04 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद फायर बिर्गेड की 3 सदस्यों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब एक घंटे के प्रयास के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि टावर रूम में रखा सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया, लेकिन किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। 


No comments