ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा की जीत पर अमृत बाजार में बांटे गए लड्डू ....

- धर्मपाल महाजन की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

भाजपा की विभिन्न राज्यों में सरकार बनने की खुशी में अमृत बाजार में लड्डू बांटकर जश्न मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व मंडल प्रधान धर्मपाल महाजन की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। 

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। नेताओं ने कहा कि भाजपा की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के चलते देश के विभिन्न राज्यों में जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। 

कार्यक्रम में पवन धीर (पूर्व पार्षद), एडवोकेट पीयूष मनचंदा, देवेंद्र धीर, कपिल धीर, एडवोकेट सुशील कपूर, एडवोकेट गुरप्रीत भट्टी, दर्शन शर्मा, शाम भूटानी, अश्विनी महाजन, उत्तम सिंह, मोहित कुमार, पवन सहगल, तरलोक चंद भोला, जतिन कुमार, सनी, धर्मवीर सोना, रवि, आलम, कण्व, विजय कुमार, अमित, शक्ति सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।  


No comments