बंगाल फतह से भाजपाइयों का जोश चरम पर, लड्डू बांटे, भांगड़ा किया और पटाखे भी चलाए ....
- भाजपा अब पंजाब में गाड़ेगी जीत का झंडा -- सोम प्रकाश
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
भारतीय जनता पार्टी को पश्चिम बंगाल में मिली बड़ी जीत की खुशी में आज भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा जी.टी. रोड स्थित गोल चौक में लड्डू बांटकर खुशी मनाई गई और पटाखे भी चलाए गए। इस दौरान भाजपा के समर्थन में नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने भंगड़ा डाला और बंगाल समेत तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत की एक-दूसरे को बधाई दी।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि पश्चिम बंगाल में मिली बड़ी जीत देश की जनता के भरोसे और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों पर जनता की सहमति की मुहर है। उन्होंने कहा कि इस जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश पैदा हुआ है और देशभर में भाजपा की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।
उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में पंजाब में भी भाजपा जीत का झंडा गाड़ेगी और राज्य को कर्ज मुक्त प्रदेश बनाने के साथ विकास के लिए नई दिशा तय की जाएगी। उनकी धर्मपत्नी अनीता सोम प्रकाश ने भी समूचे भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी और कहा कि पश्चिम बंगाल के साथ असम की प्रचंड जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा पैदा हुई है।
उन्होंने कहा कि देश की महिलाओं का भरोसा भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों पर लगातार बढ़ रहा है और यही भरोसा पंजाब में भी पार्टी को मजबूत करेगा। पूर्व मेयर अरुण खोसला ने भी कहा कि भाजपा देश के हर वर्ग की भलाई के लिए काम कर रही है और आने वाले समय में पंजाब में भी पार्टी की सरकार बनना तय है।
इस अवसर पर परमजीत पम्मा चाचोकी, पंकज चावला, शालू चोपड़ा, राजीव पाहवा, निक्की शर्मा, बीवा, डाबरी, देव शर्मा, चंद्रेश कौर, हैप्पी शर्मा, बीरा राम वलजोत, कमल कपूर, अशोक सेठी, नितिन चड्ढा, संजू चहल, नरेश कोटराणी, अवतार सिंह मंड, सुरिंदर चोपड़ा, राजकुमार गुप्ता, बसंत ऊंकार नगर, विशाल वालिया आदि उपस्थित थे।



.jpg)




















No comments