ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला के रेलवे रोड पर बंद पड़ी दुकानों में लगी आग,....

 - फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के रेलवे रोड पर लगभग 30 वर्षो से बंद पड़ी दुकानों में आज सुबह अचानक आग लगने की घटना सामने आई है। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। समाचार लिखे जाने तक फायरमैन निशान सिंह की टीम दवारा आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।   

मिली जानकारी के अनुसार रेलवे रोड पर श्री गुरुद्वारा साहिब मोहब्बत नगर की गली के बाहर स्थित बंद पड़ी 7-8 दुकानों में से एक में सुबह करीब 7 बजे धुआं निकलता आसपास के लोगो ने देखा। जिसकी सुचना तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद फायर टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू कर दिया।  

फायर ब्रिगेड विभाग से मिली सूचना के अनुसार सुबह 7:10 पर उन्हें आग लगने की सूचना मिली थी जिसके तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी तीन कर्मियों की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई। 

बताया जा रहा है कि यह दुकानें करीब 30 साल से बंद पड़ी थीं और अंदर पड़ा सामान आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर राख हो गया। फिलहाल आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। 


No comments