ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में श्री अरुट महाराज के जन्मदिवस पर आयोजन ....

- श्री अरुट जी महाराज जी के दिखाए मार्ग पर चलने और समाज कल्याण के कार्यो को मजबूत करने का लिया संकल्प 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

अरोड़ा महासभा कपूरथला के पदाधिकारियों और सदस्यों ने रमणीक होटल कपूरथला में श्री अरुट महाराज के जन्मदिवस के मौके पर एक खास आयोजन किया। जिसमे अरोड़ा महासभा के नेशनल चेयरमैन धर्मपाल ग्रोवर, पंजाब के वाइस प्रेसिडेंट इंटरनेशनल कवि कंवर इकबाल सिंह, डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट नवजीत सिंह राजू ने श्री अरुट महाराज जी के जीवन और उनके दिए गए सामाजिक और धार्मिक संदेशों पर अपने विचार शेयर किए।  

इस मौके पर, श्री अरुट महाराज की प्रतिमा के समक्ष दीपक जलाकर नमन किया। और लड्डू का प्रसाद बांटा। पूजा अर्चना के बाद फलों का लंगर और ठंन्डे मीठे पानी की छबील लगाई। 

इस मौके पर अरोड़ा समाज के सम्मानित सदस्य शहरी अध्यक्ष जीत अरोड़ा, अशोक अरोड़ा, गुलशन अरोड़ा, जिला सचिव संजीव बजाज, नारायण अरोड़ा, परमजीत पसरीचा, कपिल ग्रोवर, करण ग्रोवर, सचिन अरोड़ा, पुष्पिंदर सिंह, फतेहजीत सिंह, राजिंदर पाल सिंह, सुमेश बजाज, अमन सचदेवा, सुमित सचदेवा, दीपक अरोड़ा आदि खास तौर पर मौजूद थे।  

धर्मपाल ग्रोवर, कंवर इकबाल सिंह और नवजीत सिंह राजू आदि ने सभी उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए संगठन द्वारा किए जा रहे जनकल्याण के कार्यो की जानकारी दी। सभी सदस्यों ने श्री अरुट जी महाराज जी के दिखाए रास्ते पर चलने और समाज कल्याण के कार्यो को और मजबूत करने का संकल्प लिया। 

No comments