भाजपा की पश्चिम बंगाल में हुई जीत पर भाजपाइयों ने बांटे लड्डू ....
- कपूरथला में कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर किया भांगड़ा, पंजाब में भी बदलाव का समय -- खोजेवाल
- कार्यकर्ताओं से अभी से जमीन पर उतरने का किया आह्वान
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
पश्चिम बंगाल जहां तृणमूल कांग्रेस का लंबे समय से वर्चस्व था, वहां हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में मतदाताओं ने BJP को भारी समर्थन दिया है। इस बार भाजपा ने भारी बहुमत से जीत हासिल की है। यह विचार जिला भाजपा अध्यक्ष रणजीत सिंह खोजेवाल ने आज शाम शहीद भगत सिंह चौंक में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़, कार्यकारी प्रदेश अध्क्ष्य अश्वनी शर्मा सहित संपूर्ण भाजपा उच्च कमान को बधाई दी और कहा कि यह जीत न केवल भाजपा की जीत नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल में रहने वाले सभी मतदाताओं और भाजपा समर्थकों की भी जीत है, क्योंकि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो देश के नागरिकों के अधिकारों और विशेषाधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की इस जीत ने साबित कर दिया है कि जनता स्वच्छ शासन और प्रशासन चाहती है, जिसके कारण इस बार पश्चिम बंगाल में मोदी लहर ने तृणमूल कांग्रेस का सफाया कर दिया है और उसकी अध्यक्ष ममता बनर्जी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। आपको बता दें कि भाजपा की इस जीत के बाद भाजपा जिलाध्क्षय खोजेवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाते हुए खुशी से भांगड़ा किया और लड्डू बांटे, साथ ही उन्होंने आतिशबाजी भी की और भाजपा की जीत का जश्न मनाया।
खोजेवाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल जैसे राज्य में मिली यह सफलता ऐतिहासिक है और इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल काफी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि पार्टी का फोकस अब संगठन को और मजबूत करने व जनहित के मुद्दों को आगे बढ़ाने पर रहेगा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की यह जीत केवल एक राज्य तक सीमित नहीं है,बल्कि यह पूरे देश में भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता का स्पष्ट प्रमाण है।
खोजेवाल ने पंजाब की राजनीति पर चर्चा करते हुए बड़ा दावा किया कि अब पंजाब में बदलाव का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह भाजपा ने देश के अन्य राज्यों में अपनी मजबूत पकड़ बनाई है,उसी तरह 2027 के विधान सभा चुनावों में पंजाब में भी कमल खिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि पंजाब की जनता भी अब भाजपा की नीतियों की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है और आने वाले समय में पार्टी यहाँ एक बड़ी ताकत बनकर उभरेगी। अंत में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस जीत से प्रेरणा लेकर अभी से मैदान में उतरें।उन्होंने अपील की कि कार्यकर्ता और अधिक जोश के साथ पार्टी की नीतियों और केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाएं।
इस अवसर पर उमेश शारदा, यश महाजन, पवन धीर, कमलजीत प्रभाकर, लक्की सरपंच, रोशन लाल सभरवाल, सन्नी बैंस, एडवोकेट हैरी शर्मा, एडवोकेट चंदर शेखर, अश्वनी तुली, अशोक माहला, जगदीश शर्मा, विक्की गुजराल, रविंदर शर्मा, मनमोहन शर्मा, ईशा महाजन, मधु सूद, कविता, राजविंदर कौर, रेनू, नरेश सेठी, बॉबी मल्होत्रा, मस्सा सिंह, सुनील अरोड़ा, सुनील शर्मा, गुरसाहिब सिंह, राजन चौहान, साहिल वालिया, राजन कुमार ठीगी, कपिल धीर आदि उपस्थित थे।



.jpg)




















No comments