कपूरथला में एक घर को चोरो ने बनाया निशाना, 1.5 लाख से अधिक का सामान चोरी ....
- परिवार गया था श्री गुरुदवारा साहिब, छत के रास्ते घर में घुसे चोर
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के तलवंडी चौधरियां थाने के अंतर्गत गांव दोदा वजीर में दिनदिहाड़े चोरो ने एक घर को निशाना बना कर लाखो रूपये के गहने चोरी करने की घटना को अंजाम दिया है। जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना तलवंडी चौधरियां पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने रमनप्रीत सिंह पुत्र बलकार सिंह के घर को निशाना बनाया है। पीड़ित रमनप्रीत सिंह, जो एसी रिपेयर और फिटिंग का काम करता है, ने बताया कि घटना सुबह करीब 9:30 बजे की है, जब उसके परिवार के सदस्य खोजेवाल स्थित गुरुद्वारा शहीदां साहिब में चुपेहरा साहिब में शामिल होने गए हुए थे। इसके बाद वह भी रोज की तरह काम पर चला गया और घर पर कोई मौजूद नहीं था।
रमनप्रीत सिंह ने बताया कि दोपहर करीब 1:30 बजे जब वह दवा लेने घर लौटा तो घर की अलमारियां खुली हुई थीं और सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि घर से कीमती सामान चोरी हो चुका है।
उसने यह भी बताया कि चोरों ने घर की छत पर लगे दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलग - अलग अलमारियों को खंगालकर 2 जोड़ी सोने की बालियां, 2 जोड़ी चांदी के कड़े, चांदी का गजरा और कुछ नकदी लेकर फरार हो गए। प्राथमिक जाँच में इस घटना में करीब 1.5 लाख रुपये का समान चोरी हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही थाना तलवंडी चौधरियां के एएसआई हरजिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। गांव में पहली बार हुई इस चोरी के बाद लोगों में डर और चिंता का माहौल है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है।



.jpg)




















No comments