कपूरथला में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, बेई में मिला शव ...
- परिवार ने खेत मालिकों पर टॉर्चर करने का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की सब डिवीज़न सुल्तानपुर लोधी के नजदीक गांव अहली कलां के एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत होने की खबर है। युवक का शव बेई नदी में मिला है। जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान लवप्रीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह के रूप में हुई है। जो कि खेत में मजदूरी करता था।
परिवार वालों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि लवप्रीत सिंह जहां वह काम करता था, वहां अक्सर उसे मारापीटा जाता था। और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। परिवार ने यह भी कहा कि इन्ही परेशानियों के कारण वह काफी समय से दबाव में था और मानसिक तनाव झेल रहा था।
परिवार वालों ने यह भी कहा कि लवप्रीत ने अपने साथ हो रहे बर्ताव के बारे में कई बार अपने परिवार को बताया था। लेकिन गरीबी और मजबूरी के कारण वह काम नहीं छोड़ पा रहा था। अब बेई नदी में उसका शव मिलने के बाद परिवार ने मामले की पूरी जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वहीँ घटना की सूचना मिलने के बाद सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने मौके पर पहुंच और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी के शवग्रह में रखवा दिया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी।
दूसरी तरफ इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में भी शोक की लहर है। लोग मामले की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।



.jpg)





.jpeg)













No comments