कपूरथला नगर निगम के 50 वार्डों में शांतिपूर्ण मतदान जारी ....
- सुबह 10 बजे तह 11 प्रतिशत मतदान हुआ, 400 से अधिक पुलिस जवान तैनात, संवेदनशील बूथों पर तीखी नजर
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला नगर निगम के 50 वार्डों के लिए स्थापित किये 82 बूथों पर आज सुबह 8 बजे से मतदान का कार्य शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। वही गर्मी के बावजूद मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। हालाँकि कई मतदान केंद्रों पर मोबाइल फोन ले जाने पर पूरी तरह पाबंदी लगाई गई है, वहीं चुनाव मैदान में खड़े उम्मीदवारों को भी मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
जानकारी अनुसार सुबह 10 बजे तक पहले 2 घंटे में कपूरथला के वार्डों में 11% मतदान हुआ है और सुल्तानपुर लोधी काउंसिल के चुनाव में 15% मतदान हुआ है।
दोपहर 12 तक कपूरथला नगर निगम के वार्डों में 27 प्रतिशत तथा सुलतानपुर लोधी में 34% मतदान हुआ है।
जिला प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया को सुचारु और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। जानकारी के अनुसार 400 से अधिक पुलिसकर्मी सभी वार्डों के बूथों में तैनात हैं, जबकि कुछ संवेदनशील वार्डों में अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है।
फिलहाल सभी मतदान केन्द्रो में शांतिपूर्ण माहौल है और अभी तक किसी भी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
रणधीर कॉलेज में बने बूथ न. 37 और 38 पर उमीदवारो ने बजुर्गो के लिए व्हील चेयर का इंतज़ाम नहीं होने से नाराजगी जताई है। वहीं सहायक जिला चुनाव अधिकारी वीपीएस बाजवा ने इस मामले की जांच करवाने की बात कही है।
- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है






.jpg)





.jpeg)













No comments