कपूरथला में कार सवार पर फायरिंग कर की हत्या ....
- मृतक पर 3 आपराधिक मामले है दर्ज, आरोपिओ की पहचान में जुटी पुलिस -- SSP
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के ढिलवां क्षेत्र में सुबह सवेरे अज्ञात हमलावरों द्वारा एक कार सवार व्यक्ति पर गोलियां चलाकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही थाना ढिलवां पुलिस ने मौके पर पहुंच गंभीर घायल कार सवार को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी मौत हो गई। सिकी पुष्टि SSP गौरव तूरा ने भी की है।
SSP गौरव तूरा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ निज्जर पुत्र जसवीर सिंह निवासी गांव जयरामपुर कपूरथला के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि ढिलवां के नजदीक कार (PB-09-AL-4795) में जा रहे गुरप्रीत सिंह पर अज्ञात हमलावरों ने अचानक फायरिंग कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी अनुसार कपूरथला के ढिलवां क्षेत्र में जीटी रोड पर एवन पैलेस पास गुरप्रीत सिंह अपनी कार में ड्राइवर सीट पर बैठा हुआ था। इसी दौरान हमलावरों ने सामने से कार के शीशे पर फायरिंग कर दी।
गोली सीधे गुरप्रीत को लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और वह ड्राइवर सीट पर ही लुढक गया। हमलावरों ने करीब 5 से 7 गोलियां चलाईं। जो कार के शीशे को पार करते हुए गुरप्रीत के सीने में लगीं।
घटना की सूचना मिलते ही थाना ढिलवां पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार तड़के करीब 3:45 बजे सिविल अस्पताल कपूरथला के मोर्चरी में रखवा दिया।
SSP के मुताबिक गुरप्रीत सिंह पर तीन आपराधिक मामले दर्ज थे। फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है और दावा किया जा रहा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बताया जा रहा है कि गुरप्रीत गैंगस्टर सुक्खा काहलवां का राइट हैंड था और काहलवां मर्डर केस में अंतिम गवाह भी था। इस केस से जुड़े पहले सभी गवाह मुकर चुके थे, लेकिन गोपी नहीं मुकरा था। उधर डोनी बल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर मर्डर की जिम्मेदारी ली है। उसने लिखा- यह बंदा हमारे भाइयों के घरों में 40-40 बंदे लेकर जाता था। बाकी हम बता देना चाहते हैं कि जो भी हमारे बारे में बकवास करते फिरते हैं, वह भी अपनी तैयारी रखें। हालाँकि KNI इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है।



.jpg)




















No comments