कपूरथला में शादी का झांसा देकर 15 लाख की ठगी ....
- महिला ने अपने बेटे की शादी नकोदर वासी युवती से तय की थी, मां-बेटी पर FIR दर्ज
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
![]() |
| AI photo |
कपूरथला के भुलत्थ क्षेत्र वासी एक महिला के बेटे की शादी का झांसा देकर 15 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर थाना भुलत्थ पुलिस ने नकोदर वासी मां-बेटी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि जांच अधिकारी एएसआई शाम सिंह ने की है।
पुलिस को दी शिकायत में सुरजीत कौर पत्नी सरवन सिंह निवासी गांव भगवानपुर ने बताया कि उनका बेटा कश्मीर सिंह अमेरिका में रहता है। उसके विवाह के लिए उन्होंने प्रिया पुत्री सतनाम सिंह निवासी नकोदर और उसकी मां रीटा पत्नी सतनाम सिंह से बातचीत की थी। दोनों पक्षों के बीच शादी तय हो गई थी।
आरोप है कि इसके बाद आरोपी मां-बेटी ने शादी का झांसा देकर अपने खाते में 15 लाख रुपये डलवा लिए। लेकिन न तो उन्होंने शादी की और न ही पैसे वापस किए।
पीड़िता की शिकायत के आधार पर थाना भुलत्थ पुलिस ने आरोपी रीटा और प्रिया के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई शाम सिंह के अनुसार आरोपियों को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।



.jpg)




















No comments