न्यू एरा इंटरनेशनल स्कूल में मजदूर दिवस पर विशेष प्रार्थना सभा ...
- मजदूर हूं मजबूर नहीं, शौकिया ना सही काम मेरा, पर मेहनत से मैं दूर नहीं’ कविता के माध्यम से श्रमिकों के सम्मान का संदेश दिया
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
न्यू एरा इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में स्कूल के डायरेक्टर प्रदीप शर्मा की अध्यक्षता में ‘एलिगेंट सदन’ के विद्यार्थियों द्वारा मजदूर दिवस के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र के उच्चारण से हुई, जिसके बाद सभी विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से ‘इतनी शक्ति हमें देना दाता’ प्रार्थना गाकर वातावरण को भावपूर्ण बना दिया।
इस अवसर पर कक्षा पांचवीं की छात्रा मुस्कान ने अपने विचार प्रस्तुत किए, जबकि कक्षा आठवीं की छात्रा गुरलीन कौर ने ‘मजदूर हूं मजबूर नहीं, शौकिया ना सही काम मेरा, पर मेहनत से मैं दूर नहीं’ कविता के माध्यम से श्रमिकों के सम्मान का संदेश दिया। इसके अलावा कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों ने मजदूर दिवस पर आधारित एक लघु नाटिका प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान मिस अर्चना ने भी मजदूर दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार साझा किए। विद्यालय की एकेडमिक हेड अनु बहल ने सहायक स्टाफ को बधाई देते हुए कविता के माध्यम से उनका सम्मान किया और कहा कि संस्था की प्रगति में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विद्यालय की प्रधानाचार्य अंजलि मधोक ने बच्चों को मजदूर दिवस के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह दिन मेहनतकश लोगों के संघर्ष और देश के विकास में उनके अमूल्य योगदान को समर्पित है। उन्होंने कहा कि श्रमिक समाज की रीढ़ हैं और उनका सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय की सीनियर कोऑर्डिनेटर मिस गगनदीप कौर, किंडरगार्टन कोऑर्डिनेटर मिस हरदीप कौर सहित समस्त अध्यापक वर्ग उपस्थित रहा।



.jpg)




















No comments