माता भद्रकाली जी के ऐतिहासिक 79वें मेले के निमंत्रण का क्रम जारी ....
- आनंद स्कूल और कॉलेज के MD विक्रम आनंद और एडवोकेट पीयूष मनचंदा को किया आमंत्रित
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
विरासती शहर कपूरथला में शेखूपुर में 12और 13 मई को आयोजित होने वाले माता भद्रकाली जी के 79 वें मेले और विशाल शोभायात्रा का निमंत्रण पत्र देने का क्रम जारी है। इसके तहत श्री दुर्गा मण्डल मन्दिर माता भद्रकाली वैलफेयर सोसायटी शेखूपुर कपूरथला के सदस्यों ने एडवोकेट पियूष मनचंदा और आनंद स्कूल और कॉलेज के MD विक्रम आनंद आदर सहित निमंत्रण पर देकर आमंत्रित किया।
मंदिर कमेटी के प्रधान पुरषोतम पासी, जनरल सेक्ट्री बिन्नी आनंद, कपिल शर्मा, बबलू शर्मा, राहुल आनंद, और मिडिया इंचार्ज सोनू पंडित ने आनंद स्कूल और कॉलेज के MD विक्रम आनंद आदर सहित निमंत्रण पर देकर आमंत्रित किया गया।
वहीँ मनीष कश्यप, दीपक आनंद, मानिक कश्यप द्वारा कपूरथला के जिला बाल एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष एडवोकेट पीयूष मनचंदा व एडवोकेट अजय कुमार , एडवोकेट मुनीश अरोड़ा,एडवोकेट दलजीत सिंह टिब्बा, एडवोकेट कमल अरोड़ा एडवोकेट गुरप्रीत सिंह भट्टी को भी आमंत्रित किया।
इस अवसर पर एडवोकेट पीयूष मनचंदा और विक्रम आनंद ने श्री दुर्गा मण्डल मन्दिर माता भद्रकाली वैलफेयर सोसायटी शेखूपुर कपूरथला के सदसयो का आभार जताया और माता भद्रकाली के श्री चरणों में प्रार्थना की है कि माता भद्रकाली की किर्पा सभी पर बनी रहे।
उन्होंने यह भी कहा कि माता भद्रकाली की कृपा से सभी स्वस्थ और खुश रहें। सभी के जीवन में सुख और शांति बनी रहे और जीवन में सुख समृद्धि और सफलता प्राप्त हो।



.jpg)




















No comments