कपूरथला में माता भद्रकाली जी के 79वें मेले का झंडे की रसम से हुआ शुभारम्भ ....
- श्री रामायण पाठ आरंभ, कल 9 मई को सुबह 1100 श्री दुर्गा स्तुति पाठ का होगा आयोजन
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के शेखूपुर में विराजमान माता श्री भद्रकाली जी के 79वें मेले के उपलक्ष में आयोजित होने वाले प्रोग्रामों के तहत शुक्रवार सुबह मंदिर में स्वरूपों को पंचामृत से स्नान करवा कर शृंगार भी करवाया गया। जिसके उपरांत सुबह 8 बजे झंडे की रस्म सेकड़ो भक्तो द्वारा श्रद्धा भावना के साथ निभाई गई। यह आयोजन श्री दुर्गा मंडल मंदिर माता भद्रकाली वेल्फेयर सोसायटी दवारा आयोजित किये गए है। इस मौके पर पूर्व विधायिका राणा राजबंस कौर भी नतमस्तक हुई। वहीं बेंड बाजो सहित श्रद्धालुओं द्वारा महमाई के झंडे लेकर क्षेत्र की परिक्रमा की गई। जिसके उपरांत झंडे मंदिर परिसर में स्थापित किये।
माता भद्रकाली मंदिर कमेटी के प्रधान पुरुषोत्तम पासी ने बताया कि झंडे और कलश यात्रा में माँ भक्तो ने बेहद उत्साह से भाग लिया और इस यात्रा का कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
इस मौके माता भद्रकाली मंदिर कमेटी के प्रधान पुरुषोत्तम पासी, चेयरमैन राधे श्याम शर्मा, जनरल सेक्ट्री अभिषेक आनंद (VINY), उपचेयरमैन भूपिंदर आनंद और सोनू पंडित ने बताया कि 10 मई दिन रविवार को सुबह 6 बजे 1100 श्री दुर्गा स्तुति पाठ का आयोजन होगा। 12 मई को सायं 5 बजे विशाल शोभायात्रा शालीमार बाग श्री ब्रह्मकुंड मंदिर से आरंभ होगी। जोकि शहर के विभिन्न हिस्सों से होती हुई देर रात तक शेखूपुर में माता भद्रकाली मंदिर में पहुंच संपन्न होगी।
वहीँ शुक्रवार को सुबह श्री रामायण पाठ का आरंभ भी हो गया। 9 मई दिन रविवार को सुबह 11 बजे श्री रामायण पाठों को विश्राम दिया जाएगा। 11 मई दिन सोमवार को सुबह 6 बजे श्री सुंदरकांड जी के पाठ आरंभ किए जाएंगे। और रात 7 से 10 बजे तक माता जी की चौंकी का आयोजन होगा। वहीँ 13 मई को माता भद्रकाली जी का 79वां मेला श्रद्धापूर्वक व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए अटूट लंगर भी मंदिर के लंगर हाल में लगाया जाएगा।
झंडे की रस्म के अवसर पर पूर्व विधायिका राजबंस कौर राणा, सेवादार तरुण बहल, सरवण सिंह भटटी, एडवोकेट राजेश शर्मा, अमनीश शर्मा, प्रवीण शर्मा, राजू कल्हन, संदीप सहगल, हुसन लाल शर्मा, MB बहल, धर्मेंद्र पडडा, करनैल सिंह, रजिंदर कुमार, नरेश शर्मा, विजय शर्मा, प्रमोद कालिया, संजीव बावा, मनु पराशर, मोहित आनंद, कमलदीप बावा, जसबीर सिंह, दीपक आनंद, मनीश कुमार, साहिल शर्मा, अमित कुमार, संदीप शर्मा, शिव पराशर, पवन कुमार, रमन कुमार, राहुल आनंद, दीपक शर्मा, साहिल शर्मा, कपिल शर्मा, राजबीर सिंह मौजूद थे।

.png)



.jpg)




















No comments