ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला CIA की बड़ी कार्यवाही-- 500Gm हेरोइन सहित दो तस्कर काबू .....

- सीआईए स्टाफ की टीम ने नाकाबंदी कर दबोचा, थाना सदर में FIR दर्ज  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला सीआईए स्टाफ की टीम ने नाकाबंदी के दौरान 500 ग्राम हेरोइन सहित दो नशा तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिसके बाद थाना सदर में दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि करते हुए SP (D) हरिंदर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके तीन दिन का पुलिस रिमांड भी हासिल किया है।

SP (D)  हरिंदर सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ के इंचार्ज एसआई रमन कुमार पुलिस पार्टी के साथ मुश्कवेद चौक पर मौजूद थे कि इसी दौरान मुखबिर खास ने सूचना दी कि लाडी सिंह और राम सिंह दोनेां निवासी गांव डोगरांवाल बड़े स्तर पर हेरोइन बेचने का धंध करते हैं। इस समय भी वह बाइक पर सवार होकर गांव हमीरा, लखन कलां से होते हुए कपूरथला शहर में किसी व्यक्ति को नशे की खेप देने के लिए आ रहे हैं। इस पर सीआईए स्टाफ की टीम ने गांव लखन कलां रोड पर श्री आनंदपुर साहिब खालसा अकैडमी के समीप नाकाबंदी कर दी।  

इस दौरान पुलिस को एक बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए, जोकि पुलिस पार्टी को देखकर घबरा गए और पीछे को भागने लगे, जिन्हें पुलिस टीम ने पीछा करके दोनों को दबोच लिया। 

SP (D)  हरिंदर सिंह ने बताया कि डीएसपी सब-डिवीजन डा. शीतल सिंह की मौजूदगी में जब बाइक सवार राम सिंह की तलाशी ली गई तो उसके पास से 200 ग्राम और लाडी सिंह से 300 ग्राम हेरोइन की खेप बरामद हुई। दोनों आराेपियों से गहनता से पूछताछ का दौर जारी है।  

No comments