ब्रेकिंग न्यूज़

Transfers --- पंजाब में 38 जुडिशल अधिकारियों के तबादले., पढें .... ??

एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एवं सेशन जज संजीव अग्निहोत्री को फरीदकोट में किया तैनात  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब      


पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने आज 38 जुडिशल अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें 38 जज पंजाब के हैं। इसमें निर्भय सिंह गिल को जालंधर से फतेहगढ़ साहिब, जितेंद्र पाल सिंह को पठानकोट से एसबीएस नगर, अरुण गुप्ता को फतेहगढ़ साहिब से मलेरकोटला भेजा गया है। 

वहीं मोहाली के हरदीप सिंह, एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एवं सेशन जज को एग्जीक्यूटिव स्पेशल कोर्ट में ट्रायल के लिए NIA केस भी सौंपे गए हैं। 

इस आदेश में कई अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के तबादले और नई नियुक्तियाँ की गई हैं। इस सूची के अनुसार हरिंदर सिद्धू को पटियाला से चंडीगढ़ बदला गया है, जबकि तरनतारन सिंह बिंद्रा को फाजिल्का से रूपनगर भेजा गया है। वहीँ कपूरथला के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एवं सेशन जज संजीव अग्निहोत्री को फरीदकोट में तैनात किया है। 

- लिस्ट में देखे कौन से अधिकारी को कहाँ किया तैनात ...  



No comments