ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला- गनपॉइंट पर युवक का अपहरण कर हत्या मामले में बड़ी कार्यवाही ...

- तीन बदमाशों की हुई पहचान, FIR दर्ज, तीन डॉक्टर्स का बोर्ड कर रहा पोस्टमार्टम  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला में गत दिवस औजला रोड पर स्थित गैस एजेंसी के बाहर से एक युवक को गन पॉइंट पर किडनैप कर उसकी बेरहमी से हत्या करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों की पहचान कर ली है।  और दो अज्ञात सहित 3 बदमाशों को नामजद कर केस दर्ज कर लिया गया है। वहीँ मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टर्स के बोर्ड दवारा करवाया जा रहा है। जिसमे तांग पर हुए घाव बारे खुलासा होगा कि वह गोली लगने हुआ है, या किसी और हथियार से। 

एसपी (डी) हरिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक युवक के पिता जसपाल निवासी गांव वरियां दोना की शिकायत के आधार पर सिटी थाना में तीन नामजद आरोपियों के अलावा दो अज्ञात आरोपिओ के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। उनका दावा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस को दी शिकायत में मृतक युवक के पिता जसपाल ने बताया कि 23 अप्रैल की सुबह वह गांव औजला रोड स्थित गैस कंपनी के पास मौजूद थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि गैस एजेंसी के बाहर कुछ बदमाश उनके बेटे दीपक के साथ मारपीट कर रहे हैं। देखते ही देखते आरोपियों ने पिस्तौल की नोक पर दीपक को स्विफ्ट कार (PB-08-FM-4042) में जबरन बिठाकर किडनैप कर लिया। और गाड़ी रेलवे फाटक की साइड में भगा कर ले गए। 

तभी पीड़ित पिता ने अपने भाई सुखपाल के साथ एक्टिवा पर आरोपियों का पीछा किया। आरोपी करतारपुर की ओर भागते हुए गांव दयालपुर के पास दीपक को गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने बताया कि घायल युवक को 108 एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल करतार पुर भेजा है। परिजन जब अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने बताया कि दीपक की उपचार के दौरान मौत हो गई है। 

एसपी (डी) हरिंदर सिंह के अनुसार आज शुक्रवार को मृतक दीपक के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिससे उसकी टांग के गहरा घाव, गोली लगने से हुआ है या किसी और हथियार से इसकी पुष्टि हो सकेगी। एसपी ने यह भी बताया कि नामजद आरोपियों में से एक का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायगा।  

 उन्होंने यह भी बताया कि लगभग 6 माह पहले दीपक ने अपने दो साथियों के साथ आरोपियों के एक युवक को गंभीर घायल किया था उसी रंजिश के चलते यह घटना को अंजाम दिया गया है। 

No comments