TRANSFERS --- पंजाब में 13 IAS / PCS अधिकारियों के तबादले ...
- कपूरथला के नए DC होंगे आकाश बांसल, अमित पांचाल को DC श्री मुक्तसर साहिब किया तैनात
खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब
पंजाब में सरकार ने सोमवार को 13 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया। इसमें 4 जिलों के डीसी बदले गए हैं। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
जारी आदेशों में IAS हिमांशु अग्रवाल को पटियाला का नया DC नियुक्त किया है। जबकि कपूरथला के DC अमित कुमार पांचाल को श्री मुक्तसर साहिब का DC नियुक्त किया गया है। वहीँ वरजीत वालिया अब जालंधर के नए DC होंगे। 2019 बेच के IAS आकाश बंसल को कपूरथला का नया DC नियुक्त किया गया है।
विकास प्रताप को तकनीकी शिक्षा का अतिरिक्त मुख्य सचिव, सुमेर सिंह गुर्जर को रक्षा सेवाएं कल्याण का प्रिंसिपल सेक्रेटरी, जसप्रीत सिंह को उद्योग एवं वाणिज्य निदेशक और अभिजीत कपलीश को खान एवं भूविज्ञान निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके साथ ही कवलप्रीत बराड़ को स्वास्थ्य सचिव के साथ फरीदकोट मंडल और IAS बबीता को कृषि कमिश्नर के साथ फिरोजपुर मंडल के कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
- लिस्ट में देखे कौन से अधिकारी को कहां किया ट्रांसफर ...

.jpeg)

.jpg)















No comments