कपूरथला में दातर की नोक पर PUNBUS-कंडक्टर से लूट करने वाले 2 आरोपी काबू ....
- वारदात के दौरान प्रयोग की गई कार व दातर बरामद
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की सब डिवीजन सुल्तानपुर लोधी में बीते दिनों PUNBUS के कंडक्टर से दातर की नोक पर हुई लूट के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 2 आरोपियों को काबू कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई कार और दातर भी बरामद कर लिया हैं। इसकी पुष्टि एसपी डी हरिंदर सिंह ने बताया कि दोनों लुटेरों पर पहले भी मामले दर्ज हैं।
इस संबंध में एसपी डी हरिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 अप्रैल को दोपहर को जालंधर से सुल्तानपुर लोधी रूट पर चलने वाली पंजाब रोडवेज डिपो नंबर-2 की बस (PB-08-DG-5859) के कंडक्टर मलकीत राम पुत्र फकीरचंद ने शिकायत दी थी। उसने बताया कि गांव मोठांवाला के नजदीक एक होंडा सिटी कार सवारों ने बस को रुकवाया और दातर दिखाकर उसके बैग से 900 रुपये लूटकर फरार हो गए।
शिकायत मिलने के बाद थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी और कार नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुखदेव सिंह वासी गांव सिधवां दोना और अलमस्त लोटिया निवासी गांव वरियां दोना के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई रकम 900 रुपये की नकदी, वारदात में इस्तेमाल की गई कार और दातर बरामद किया है।
एसपी डी ने बताया कि आरोपी सुखदेव सिंह पर पहले से चार मामले दर्ज हैं, जबकि अलमस्त लोटिया पर एक मामला पहले दर्ज है। दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया है, जिस दौरान उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।



.jpg)



















No comments