कपूरथला सैनिक स्कूल के नये प्रिंसिपल बने ग्रुप कैप्टन आई मनोज मेनन ....
- सैकप स्मृति स्थल पर फूल- माला अर्पित कर शहीदों को किया नमन
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
ग्रुप कैप्टन आई मनोज मेनन ने सैनिक स्कूल, कपूरथला के 21 वें प्रधानाचार्य (प्रिंसिपल) के रूप में पदभार ग्रहण किया है। बताते चलें कि स्कूल एनसीसी की ओर से प्रस्तुत गार्ड ऑफ ऑनर का नव प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन आई मनोज मेनन ने निरीक्षण किया और प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान स्कूल बैंड टीम की ओर से प्रस्तुत बैंड धुन ने सबका मन मोह लिया। इसके पहले उन्होंने स्कूल अवस्थित सैकप स्मृति स्थल पर जाकर फूल- माला अर्पित करके शहीदों को नमन किया।
इस क्रम में प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन मेनन ने कहा कि मुझे बहुत ही गर्व और उत्साह है कि मैं सैनिक स्कूल कपूरथला में बतौर प्रिंसिपल की भूमिका निभा रहा हूँ। मैं उन मूल्यों और सिद्धांतों में पूरे दिल से विश्वास करता हूँ जिन्हें यह प्रतिष्ठित संस्थान कायम रखता है। मैं प्रत्येक कैडेट की प्रतिभा का पोषण करते हुए उसकी उत्कृष्टता और अनुशासन की विरासत को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हूँ। जानकारी हो कि
शिक्षा के क्षेत्र में इनका शानदार करियर रहा है तथा इनकी दूरदृष्टि, देन और नेतृत्व क्षमता के लिए भारतीय वायु सेना में ये विशेष रूप से लोकप्रिय रहे हैं । विदित हो कि समावेशिता की संस्कृति को बढ़ावा देने और युवा दिमाग को चुनौतियों को स्वीकार करने के लिए प्रेरित करने का इनका दृष्टिकोण निसंदेह इस संस्थान की प्रतिष्ठा को मजबूत करेगा।



.jpg)



















No comments