कपूरथला अदालत में जाली दस्तावेजों के आधार पर NDPS आरोपी की जमानत ....
- अदालत में पेश किए दस्तावेज जाँच में फर्जी निकले, 3 आरोपिओ पर FIR दर्ज
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के एडिशनल सेशन जज की अदालत में जाली दस्तावेजों के आधार पर एक NDPS के आरोपी की जमानत करवाने का गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में अदालत के रीडर की शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि जाँच अधिकारी ASI जगदीश कुमार ने भी है।
पुलिस को दी शिकायत में एडिशनल सेशन जज गुरमीत टिवाना के रीडर अमन बहादुर ने बताया कि 10 मई 2023 को थाना सिटी फगवाड़ा में दर्ज FIR नंबर 85 के आरोपी संजीव कुमार निवासी फगवाड़ा की जमानत के लिए अदालत में कुछ दस्तावेज पेश किए गए थे। आरोप है कि पंच सतनाम सिंह, संदीप सिंह और कर्मजीत सिंह ने मिलकर यह दस्तावेज जाली तैयार कर अदालत में दाखिल किए, जिनके आधार पर आरोपी की जमानत मंजूर करवाई गई।
मामले की जांच के दौरान अदालत में पेश किए गए दस्तावेज फर्जी पाए गए। इसके बाद रीडर की शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने सतनाम सिंह पंच निवासी जालंधर, संदीप सिंह निवासी जालंधर और कर्मजीत सिंह निवासी संगरूर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
जांच अधिकारी एएसआई जगदीश कुमार ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बता दे कि कपूरथला की अदालतों में जाली दस्तावेजों के आधार पर आरोपिओ की जमानत करवाने के कई मामले भी समने आ चुके है। और नवंबर 2025 में कपूरथला पुलिस ने ऐसा एक गेंग भी काबू किया था।



.jpg)




















No comments