ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला पुलिस ने ISI समर्थित जासूसी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार .....

पाकिस्तान स्थित हैंडलर ने कैमरा लगाने के लिए आरोपी को 35,000 रुपये दिए 

- चाइना मेड CCTV कैमरों का इस्तेमाल कर पाकिस्तान को लाइव फुटेज भेजने वाले 

- दो हाई-टेक चीनी सीसीटीवी कैमरे, चार मोबाइल फोन और वाई-फाई सेट बरामद  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

पंजाब पुलिस ने ISI समर्थित दो अलग-अलग जासूसी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। यह मॉड्यूल संवेदनशील सैन्य ठिकानों की लाइव फुटेज पाकिस्तान आधारित हैंडलरों तक पहुंचाने के लिए हाई-टेक चाइना मेड CCTV कैमरों का इस्तेमाल कर रहे थे। 

जिसमे काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर ने एक ऑपरेटिव को गिरफ्तार कर पहले मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और उसके कब्जे से 4जी कनेक्टिविटी वाला एक चीनी सीसीटीवी कैमरा और सोलर प्लेट बरामद की है। वहीं कपूरथला पुलिस ने एक केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त ऑपरेशन में दो व्यक्तियों को विदेशी हैंडलरों से जुड़े चार मोबाइल फोन, एक सिम-आधारित सीसीटीवी कैमरा और एक वाई-फाई सेट के साथ गिरफ्तार कर दूसरे मॉड्यूल का पर्दाफाश किया।

कपूरथला मॉड्यूल के बारे में जानकारी देते हुए SSP गौरव तूरा ने बताया कि आर्मी कैंट के पास निगरानी संबंधी सूचना के आधार पर मॉडल टाउन कपूरथला स्थित एक दुकान पर छापा मारा गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने सैन्य गतिविधियों की निगरानी के लिए नजदीकी खंभे पर सिम बेस कैमरा लगाने हेतु दुकान किराए पर ली थी। SSP ने यह भी बताया कि जांच में सामने आया है कि ‘फौजी’ नाम से पहचाने गए पाकिस्तान स्थित हैंडलर ने कैमरा लगाने के लिए आरोपी को 35,000 रुपये दिए थे। 

उन्होंने बताया कि आरोपी संदीप सिंह नशा तस्करी में भी शामिल था, जिसने उसी पाकिस्तानी हैंडलर द्वारा ड्रोन के जरिए भेजी गई एक किलो हेरोइन की सप्लाई के लिए 50,000 रुपये प्राप्त किए थे। 

इस संबंध में दो अलग-अलग मामले थाना सिटी कपूरथला में BNS की धारा 152 और 61 तथा आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम की धारा 3, 4 और 5 के तहत एफआईआर थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) अमृतसर में BNS की धारा 152 तथा आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम की धारा 3, 4, 5 और 9 के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।  

No comments