ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला के नए DC आकाश बांसल ने पदभार संभाला ....

- बोले, समयबद्ध प्रशासनिक सेवाएं व लाभकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर तक पहुंचाना मुख्य प्राथमिकता

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

2019 बैच के IAS अधिकारी आकाश बांसल ने आज कपूरथला के नए डिप्टी कमिश्नर का पदभार संभाल लिया है। चार्ज संभालते हुए उन्होंने कहा कि उनकी मुख्य प्राथमिकता जिले के लोगों को समय पर और पारदर्शी प्रशासनिक सेवाएं देना और साथ ही पंजाब सरकार की लोक भलाई स्कीमों का लाभ जमीनी स्तर तक बेहतरीन ढंग से पहुंचाना होगा। 

जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स पहुंचने के बाद उन्होंने गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी ली और बाद में चार्ज संभाला। आकाश बांसल ने कहा कि जिले में चल रहे अलग-अलग विकास प्रोजेक्ट का समय-समय पर रिव्यू किया जाएगा और उन्हें तय समय में पूरा करने पर खास ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की भलाई स्कीमों जैसे मुख्यमंत्री हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा, फ्री बिजली स्कीम वगैरह का फायदा जमीनी स्तर पर जानकारी देकर सही लोगों तक पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा जिले में तैनात अलग-अलग विभागों के अधिकारियों को लोगों की शिकायतों और दिक्कतों का तुरंत और सही हल करने के निर्देश दिए गए हैं।  

DC आकाश बांसल ने जिले में और सुधार लाने के लिए लोगों से पूरा सहयोग करने की अपील की और कहा कि जिला प्रशासन को मिले सुझावों पर सही तरीके से काम किया जाएगा। गौरतलब है कि आकाश बांसल इससे पहले एडीसी (ग्रामीण विकास) मानसा समेत अन्य जिलों में भी अन्य प्रशासनिक पदों पर काम कर चुके हैं। 

No comments